फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर पूर्व प्रधान करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। पूर्व प्रधान पर उसकी साली ने नौकरी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ थाने पहुंची साली ने पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान दो माह पूर्व अपनी ससुराल जिला शहजहांपुर के थाना परौर के एक गांव से लापता है। उसकी गुमशुदगी भी वहीं दर्ज है। लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साली ने पुलिस को बताया कि पूर्व प्रधान उसे नौकरी का झांसा देकर साल भर पहले घर लाया था। इस दौरान पूर्व प्रधान ने साल भर तक उसका शारीरिक शोषण किया। जीजा की करतूतें जानकर उसकी बहन भी घर छोड़कर मायके चली गई।
साली के मुताबिक ढाई माह पूर्व परिजन आए और उसे भी किसी तरह पूर्व प्रधान के चंगुल से छुड़कार घर ले गए। इसके बाद शनिवार को साली ने थाने पहुंचकर पूर्व प्रधान जीजा के खिलाफ तहरीर दी। बताया जाता है कि 2011 में भी पूर्व प्रधान ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उससे कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन

वहीं पूर्व प्रधान के पिता ने पुलिस को बताया कि बहू से भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद है। उसका बेटा दिवाली पर अपनी ससुराल गया था। फिर नहीं लौटा। जिसकी गुमशुदगी परौर थाने में दर्ज है। कंपिल थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व प्रधान का मोबाइल भी स्विच अॅाफ बता रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें