फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ घटी, घरों, गलियों और खेतों में अब भी भरा पानी

Thu, 25 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-19, चित्रकूट डिप पर भरे पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर। डेढ़ माह से गंगा की बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की खबर है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंच गया है, जिससे गांवों में जिंदगी के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

हालांकि अब भी कई जगहों पर घरों, और गलियों में पानी भरा है, जिससे लोगों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुईं। बाढ़ के चरम पर सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सड़कों और छतों पर डेरा डालने को मजबूर होना पड़ा। कई गांवों के लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने चले गए।
बाढ़ के दौरान फसलें बर्बाद हो गईं और मवेशियों के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो गया। अब पानी घटने से ग्रामीणों को धीरे-धीरे हालात सुधरने की उम्मीद है, लेकिन राहत सामग्री की कमी का दर्द अभी भी बाढ़ पीड़ितों को है।
विज्ञापन

पानी उतरने के बाद भी कई गांवों में घरों और रास्तों में जलभराव बना हुआ है। तीसराम की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर, बामियारी, अमीराबाद, चित्रकूट, अंबरपुर, सैदापुर, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, कुंडरी सारंगपुर, माखन नगला और रामप्रसाद नगला जैसे कई गांवों में सड़कें दरिया जैसी दिख रही हैं, जहां कई फीट पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।

फोटो-19, चित्रकूट डिप पर भरे पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो-19, चित्रकूट डिप पर भरे पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें