फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की पहली खेप नेपाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए जिले से राहत सामग्री की पहली खेप शनिवार को रवाना की गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि नेपाल के पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आएं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने एक माह का वेतन भूकंप पीड़ितों के लिए दिया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन दवाइयां इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन


भोजपुर के सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व कमालगंज से इनके ब्लाक प्रमुख बेटे राशिद जमाल सिद्दीकी ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवाई है। विधायक और डीएम एनकेएस चौहान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर ट्रक को नेपाल के लिए रवाना किया। राहत सामग्री में 10 क्विंटल वजन की 40 बंडल पॉलीथिन, चार क्विंटल

लाही,160 किलोग्राम चना,10 क्विंटल आटा, 20 गत्ता बिस्कुट व 40 किलो बताशा शामिल हैं। डीएम ने ट्रक चालक के साथ प्रमाण पत्र व राहत सामग्री की सूची भी भेजी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश यादव ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए एक  माह का मूल वेतन 22,800 रुपये दिया है। इसी महकमे के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, आलोक
विज्ञापन


महेश्वरी, अशोक दुबे, ने 3500 रुपये दिए हैं। ब्रजेश यादव ने कहा कि नेपाल को इस समय वास्तविक मदद की जरूरत है।
ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट फेडरेशन पीड़ितों के लिए दवाएं भिजवाएगा। फेडरेशन नेताओं ने 50 हजार रुपये की दवाएं इकट्ठा की हैं। जोनल सेक्रेटरी विष्णुनरायन अरोड़ा, जिला सेक्रेटरी राजेश दीक्षित व नगर अध्यक्ष ने बताया कि  दवाओं को भी डीएम के माध्यम से भिजवाया जाएगा।

श्री सर्राफा क मेटी फ तेहगढ़-फर्रुखाबाद ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए 17, 500 रुपये जमा किए हैं। कमेटी नेता सोनू गुप्ता, ,शरद रस्तोगी, कुमार चंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, राजेश वर्मा ने कहा कि यह रुपये जिलाधिकारी के जरिए राहत कोष में दिए गए हैं।

मिश्रा गुट ने 50 हजार रुपये जुटाए
भूकंप पीड़ितों के लिए जिला और नगर व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने 50 हजार रु पये जुटाए हैं। यह रकम व्यापारी नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपी है। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने शनिवार को जिला और नगर व्यापार मंडल की बैठक जौली राजपूत के प्रतिष्ठिान पर बुलाई थी। यहां 50 हजार रुपये जमा किए

गए। ददुआ ने कहा कि भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए सभी व्यापारी एकजुट हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी ने कहा कि ऐसे समय लोगों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन को ज्ञापन भी दिया।  इस दौरान इकलाख खां, जौली राजपूत, राकेश सक्सेना, आफताब अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव, सुदीप कश्यप, नदीम खां, शुभव गुप्ता, अनुभव मिश्रा, अरविंद आर्य, मुजम्मिल खां आदि व्यापारी मौजूद रहे।

बच्चों ने रैली निकाल जमा किए 17 हजार
शनिवार को आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। इन्होंने भूकंप पीड़ितों के लिए 17,415 रुपये जुटाए हैं। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू राजे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 129 वरिष्ठ छात्र-छात्राआें ने भाग लिया। रैली स्कूल से शुरू होकर छावनी इलाके, फतेहगढ़ चौराहा व कर्नलगंज में घूमी। सिखलाई कार्यालय के सामने

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर कवींद्र सिंह ने सहायता राशि दी। कुल 17,415 रुपये जमा किए गए। अंजू राजे ने बताया कि जमा रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। रैली में अरविंद कुमार मिश्रा, एनडी प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मिश्र, चंचल शर्मा, शिवपाल सिंह,रीतेश सक्सेना, नितिन चतुर्वेदी, सर्वेश मिश्रा, पूर्णिमा अगिभनहोत्री, अर्चना सेंगर, अनूपा अग्निहोत्री, सुनील कुमार त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सौगंधिका सिंह मौजूद रहीं।

दो दिन का वेतन दान किया
कायमगंज नगर पालिका कर्मियों ने दो दिन का वेतन इकट्ठा कर नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए 500 पैकेट सामग्री भेजी है। एसडीएम बीडी वर्मा और पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार ने कर्मचारियों से भूकंप पीड़ितों के लिए  मदद की अपील की थी। इस  पर कर्मियों ने दो दिन का वेतन इकट्ठा कर 500 पैकेट रसद सामग्री भिजवाने का निर्णय लिया। लिपिक राम सिंह ने बताया कि इन रसद पैकेटों में आटा, गेहूं, चावल, तेल, नमक, मसाले, माचिस, मोमबत्ती, दाल आदि सामान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें