फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग में हंगामा, शिक्षकों में हाथापाई

Sat, 02 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर में ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में शनिवार की दोपहर शैक्षिक उन्नयन मीटिंग के दौरान आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने पर शिक्षक आपस में भिड़ गए। दो शिक्षकों के बीच विवाद होने से हाथापाई की नौबत आ गई। हंगामा होने पर शिक्षक मीटिंग छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


राजेपुर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने शनिवार को दोपहर बाद शैक्षिक उन्नयन के लिए ब्लाक के शिक्षकों की बैठक बुलाई थी। इसमें अग्निशमन यंत्र सक्रिय कराने का मुद्दा उठा। एनपीआरसी राजाराम दीक्षित ने यंत्र को सक्रिय करने में होने वाले एक हजार रुपये खर्चे के मद की बीईओ से जानकारी मांगी। शिक्षक नेता भूपेश पाठक ने कहा कि एनपीआरसी खाते

में 20-20 हजार रुपये विभाग की ओर से भेजा गया है। इसी धन का प्रयोग अग्निशमन यंत्र को सक्रिय करने में किया जाए। इसका एनपीआरसी शिव कुमार सिंह ने विरोध किया। शिक्षक नेता भूपेश पाठक और एनपीआरसी में विवाद शुरू हो गया। दोनों में कहासुनी बढ़ने से बीआरसी पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद हाथापाई होने लगी।  यहां मौजूद शिक्षकों ने बीच बचाव कर
विज्ञापन


मामला शांत कराया। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ श्रीकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने शिक्षकों से घटना की जानकारी की। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि शिक्षक कार्य नहीं करते हैं। जब भी मीटिंग बुलाई जाती और शिक्षक आते हैं तो कोई न कोई विवाद शुरू हो जाता है। इस तरह शिक्षक के नाम को बदनाम किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें