फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता ने एसपी से लगाई गुहार, जांच किसी अन्य थाने से कराएं

Thu, 21 Aug 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी की शिकायत पर पकड़कर चौकी में बंद कर पीटने, रुपये लेकर छोड़ने से आहत युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पिता ने किसी अन्य थाने से जांच की गुहार गाई। एसपी को पत्र देकर कहा कि उन्हें मऊदरवाजा पुलिस पर सही जांच करने का भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव छेदा नगला निवासी रामरहीस ने एसपी को पत्र दिया। कहा कि पुत्र दिलीप की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर उसे 14 जुलाई को हथियापुर चौकी बुलाया था। वहां सिपाही यशवंत यादव ने कार्रवाई न करने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए थे। सिपाही यशवंत व महेश उपाध्याय ने पुत्र को पीटा। इस घटना में पुत्रवधू का बहनोई भाजपा नेता रजनेश राजपूत शामिल रहा।
पुत्र ने उसी रात में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी पैंट पर पूरा घटनाक्रम भी लिखा। इस घटना में ससुर बनवारी लाल, रजनेश, दोनों सिपाही व साला जेल जा चुका है। उसने कहा कि सुसाइड नोट में पत्नी का नाम था, मगर उसे आरोपी नहीं बनाया। अब जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में थाना पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जांच जिले के किसी अन्य थाने से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें