फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों न काटा हंगमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉक्टर की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगने से वह पोस्टमार्टम करने के लिए नहीं पहुंच सके। घंटों बाद भी पोस्टमार्टम न होने से दो शवों के साथ आए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से की। इसके बाद एसीएमओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को शांत कर कई डॉक्टरों से बात की। शाम छह बजे के बाद एक डॉक्टर के पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
शव विच्छेदन गृह में बुधवार को दो शव पोस्टमार्टम के लिए आए। डॉ. विवेक विलियम दुबे की बुधवार को पोस्टमार्टम में ड्यूटी थी लेकिन उन्हें कोविड अस्पताल में भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर के पहुंचने का निर्धारित समय ढाई बजे है। शाम पांच बजे तक जब डॉक्टर नहीं आए तो परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि वह कई घंटे से धूप में बैठे हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। परिजनों ने डीएम मानवेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. वंदना सिंह से शिकायत कर शीघ्र पोस्टमार्टम कराने की मांग की। अधिकारियों के आदेश पर एसीएमओ दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें