फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में 20 घंटे बेड पर पड़ा रहा वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एल-2 अस्पताल में बेड पर 20 घंटे पड़ा रहा शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों के मौजूद न होने से 20 घंटे बेड पर ही शव पड़ा रहा।
दो मई को एक युवक कोरोना संक्रमित पिता को लेकर पहुंचा और डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के सामने रोने लगा। बताया कि तीन दिन पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर लिया। दो दिन इलाज के बाद भी वृद्ध की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान पुत्र मौजूद रहा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे वृद्ध की मौत हो गई। डॉक्टर व स्टाफ ने परिजनों की जानकारी की तो पता चला वे अस्पताल में नहीं हैं। इससे रात भर शव बेड पर ही पड़ा रहा। सुबह स्टाफ की शिफ्ट बदलने पर ड्यूटी पर आए डॉक्टर व कर्मचारियों ने फिर परिजनों की तलाश की, लेकिन वह ढूंढे नहीं मिले। इसके बाद बुधवार शाम शव को कोविड नियमों के तहत सील कर मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें