फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली विभाग ने शिकायत का कर दिया फर्जी निस्तारण

Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 27, सभागार में पीड़ितों की ​शिकायतें सुनते डीएम आशुतोष कुमार। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में शनिवार को तहसील सदर के हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

72 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। बिजली विभाग द्वारा शिकायत का फर्जी निस्तारण किए जाने का भी मामला सामने आया। शिकायत एक भाजपा नेता ने की।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें आई। इसमें शहर के डिग्गीताल निवासी भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार ने शिकायत में कहा कि उनका बिजली बिल 1500 से 2000 रुपये आता था। चार सितंबर को 3864 रुपये बिल आने पर शिकायत की तो 346 रुपये कम कर बिना सूचना दिए शिकायत निस्तारित कर दी गई।
विज्ञापन

फीडबैक असंतुष्ट देने पर अधीक्षण अभियंता ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत निस्तारित कर दी। उन्होंने बिजली बिल सही कराने और फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, जमीन पर कब्जा संबंधी शिकायतों की भी भरमार रही। कुल 72 शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग की 51 शिकायतें आईं। इनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसके अलावा पुलिस विभाग की पांच, विकास की तीन, बिजली की पांच व अन्य विभागों की आठ शिकायतें आईं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम रजनीकांत पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



मिशन शक्ति अभियान शुरू
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शनिवार को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ किया गया।
इसमें विधायक सुशील शाक्य, समाज सेवी डॉ.रजनी सरीन, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें