फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 52 ग्रामीण बैंकों में रही हड़ताल

Tue, 30 Jun 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले की सभी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाओं में एक दिनी तालाबंदी हड़ताल रही। इस दौरान केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर बैंककर्मियों ने भड़ास निकाली।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त आफीसर्स एसोसिएशन के

केंद्रीय अध्यक्ष अनिल भदौरिया ने कहा कि भारतीय बैंक संघ द्वारा संपूर्ण बैंकिंग उद्योग में अनुकंपा नियुक्ति लागू करने की घोषणा के बावजूद ग्रामीण बैंकों को अभी तक इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति लागू करने की मांग की। इसके साथ ही समान वेतन, पेंशन तथा अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की है। इस दौरान 11 सूत्री ज्ञापन केंद्र सरकार को

भेजा गया। जिले की 52 शाखाओं में तालाबंदी कर हड़ताल रखी गई। इस अवसर पर गोपाल मिश्र, राजेश तिवारी, कश्मीर सिंह यादव, अनिल कुमार, चंद्रशेखर, अवधेश सक्सेना, दिनेश पांडेय, सुधीर सक्सेना, विनोद यादव, अजीत कुमार, प्रवीण पांडेय, सर्वेश अवस्थी, जेपी सिंह भदौरिया, आरपी कुशवाह और महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें