फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली आपूर्ति में 70वें पायदान पर जिला

Wed, 15 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में 70वें पायदान पर जिला होने से उन्होंने सुधार न होने की दशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की जुलाई की समीक्षा की। जनपद की प्रदेश में 26वीं रैंक आई। 29 विभागों की 65 योजनाओं की समीक्षा के दौरान सबसे खराब ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की मिली।
दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण में जनपद प्रदेश में 70वें पायदान पर पहुंच गया। ग्राम्य विकास विभाग के एनआरएलएम की 42वीं रैंक, प्राथमिक शिक्षा का मध्यान्ह भोजन व बच्चों की उपस्थिति में 65वीं रैंक आई।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की ओडीओपी वित्त पोषण योजना में 65 रैंक, नियोजन विभाग की फैमिली आईडी में 24, पंचायतीराज विभाग की 15वें वित्त आयोग की 42वीं रैंक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 में 45वें स्थान पर पहुंचा। जलजीवन मिशन में 58 रैंक व सी श्रेणी, पीएम किसान सम्मान निधि में 30 रैंक, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सड़क निर्माण में 39, चिकित्सा विभाग की टैली रेडियोलॉजी में 50वीं रैंक मिली।
पर्यटन विभाग की पर्यटन राज्य योजना में 66वीं रैंक व पीडब्ल्यूडी की नई सड़कों के निर्माण में 36वीं रैंक आई। जिलाधिकारी ने रैंकिंग खराब होने से अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए अगले माह रैंकिंग में सुधार करने की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, पीडी कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें