फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजस्थानी अमरूद सेब से भी महंगा

Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-02,फल की दुकान पर लगा राजस्थानी अमरूद।संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। पिछले कुछ दिनों से कई फलों के दाम में कमी आने से लोगों को राहत मिली है। फुटकर में अच्छा सेब 60 से 70 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन

वहीं बाजार में आया राजस्थानी अमरूद का भाव 80 रुपये किलो है। यह अमरूद साइज में काफी बड़ा है। इसे लोग पसंद कर रहे हैं, फिलहाल अमरूद सेब से भी महंगा मिल रहा है।
इस साल सेब के भाव आसमान पर रहे। 250 रुपये किलो तक सेब बिक गया। अब सेब के भाव मे गिरावट लोगों को भा रही है। कमालगंज की थोक सब्जी मंडी में इस बार बहुतायत में सेब आ रहा है।
विज्ञापन

सब्जी व फल आढ़ती अनिल विश्नोई का कहना है कि कश्मीर से बरेली के व्यापारी के माध्यम से सेब का ट्रक आ रहा है। कन्नौज के गुरसहायगंज, फतेहगढ़, भोलेपुर, राजेपुर सहित काफी दूर के फुटकर दुकानदार सेब की क्रेट ले जा रहे है।
विज्ञापन

कुछ सेब थोक में 24 से 30 रुपये भी बिका। वहीं आढ़ती गिरीश ने बताया कि सुपर किस्म में सेब थोक में 50 रुपये किलो बिका। फुटकर में यह सेब 70 रुपये है।
उधर, अनार 120 रुपये, पपीता 60 रुपये किलो बिक रहा है। पीने वाला नारियल 80 से 60 और 70 रुपये पर आ गया। फल विक्रेता नईम का कहना है कि कश्मीर का सेब खूब आ रहा है, इससे रेट कम हो गए हैं। राजस्थानी अमरूद सेब के भाव महंगा बिक रहा है। त्योहार नजदीक होने से फलों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें