फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीआईजी का गंगा में गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग का आदेश

Sat, 03 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10 ढाई घाट ​स्थित गंगा तट पर स्नान घाट का निरीक्षण करने जाते डीआईजी हरीश चंदर, एसपी आरती स
विज्ञापन
शमसाबाद। डीआईजी हरीश चंदर शुक्रवार ढाई घाट स्थित गंगा तट के दक्षिणी हिस्से पर पहुंचे और मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। फिर उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में बैठकर क्षेत्राधिकारी, उपनिरीक्षकों और जिला पंचायत कर्मचारियों से मेले की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण करने के संदर्भ में जानकारी ली। स्नान घाट पर गंगा में गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के साथ पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईजी ने स्नान घाटों का भी निरीक्षण किया और शमसाबाद की ओर गंगा के गहरे पानी की तरफ श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने वाच टावरों की स्थिति और वहां तैनात कर्मियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में लगातार गश्त होना चाहिए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। लगभग 20 मिनट तक मेला क्षेत्र में रुकने के बाद डीआईजी अपने काफिले के साथ वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें