फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 16 ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये डंप, 14 सचिवों पर होगी कार्रवाई

Sat, 03 Jan 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद की 16 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के लाखों रुपये डंप होने के मामले में जिलाधिकारी ने सचिवाें पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उनका दिसंबर का वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग की धनराशि खातों में डंप पड़ी है। कई बार चेतावनी के बावजूद सचिवाें ने धनराशि विकास कार्यों पर खर्च नहीं की। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सर्वाधिक धनराशि वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों का दिसंबर का वेतन रोक दिया है। उन्होंने डीपीआरओ व डीडीओ को पत्र भेजकर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
16 ग्राम पंचायतों में तीन लाख से 6.40 लाख रुपये खाते में डंप हैं।डीएम ने ग्राम पंचायतों के सचिव राजीव कुमार गौतम, करन सिंह, हृदयेश पांडेय, आलोक त्रिवेदी, नीरू दीक्षित, शिवपाल सिंह, अजय कुमार शाहू, अजय कुमार द्विवेदी, मोहित यादव, संदेश कुमार, रावेंद्र कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, विवेक कुमार, श्वेता का वेतन रोकने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें