फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से गिरकर युवक की मौत

Sat, 27 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
bridge inclined toward due to rising water level of ganges
विज्ञापन
 बहन के घर आया युवक शुक्रवार की शाम को बाजार जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह युवक का शव पुलिया के पास पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर बहन ने मौके पर पहुंच कर युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन



गांव रायपुर चिनघटपुर निवासी रामभजन का साला श्रीपाल निवासी खिरिया थाना उसैत जिला बदायूं शुक्रवार को बहन से मिलने आया था। शाम को वह बाजार घूमने चला गया। उसको भांजा हरिशचंद्र बाजार में मिला तो उसने घर चलने को कहा। श्रीपाल ने बाद में आने की बात कहीं और चला गया। शनिवार की सुबह रामेश्वरनाथ मंदिर के पास पुलिया के नीचे श्रीपाल का शव मिलने पर वहां भीड़ लग गई।

शव होने की खबर क्षेत्र में फैलने से रामभजन की पत्नी मुल्लादेवी वहां पहुंची तो देखा शव उसके भाई का है। बहन ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। एसओ सुशील कुमार और दरोगा हरिओम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेज दिया। शव के पास से एक माचिस और नमकीन बरामद हुई थी।
विज्ञापन


मृतक के भांजे हरिश्चंद्र ने बताया कि रात में जब मामा मिले थे वह नशे में थे। उनको घर चलने के लिए कहा तो वह बाद में आने की बात कहकर चले गए। शराब पिये होने के कारण वह पुलिया से नीचे गिर गए होंगे और मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें