फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से युवक की मौत

Sun, 28 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव तकीपुर गिहार बस्ती में  शराब पीने से युवक बेहोश होकर गड्ढे में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस युवक को लेकर लोहिया अस्पताल आई। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने जहरीली शराब होने की आशंका जताई है। इस पहलू पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अलावलपुर निवासी केशव सिंह (40) रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर से गांव तकीपुर गिहार बस्ती गया था। इस बस्ती में बनने वाली अवैध शराब पीने के बाद वह सड़क किनारे मिठाई की दुकान के पीछे बैठ गया। दोपहर के समय वह लघुशंका के लिए उठा और कुछ दूर चलने पर गड्ढे में गिर गया।

दोपहर करीब एक बजे मिठाई की दुकान के पास रोडवेज बस रुकी। इसके यात्री नीचे उतरे तो यात्रियों ने देखा कि कोई युवक गड्ढे में पड़ा है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरोगा छैल बिहारी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गड्ढे से निकाल कर लोहिया अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दरोगा ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ललित कुमार का कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

वहीं मृतक के भाई शेर सिंह ने बताया कि भाई केशव सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह शराब बहुत पीता था। सुबह घर से चला गया था। दोपहर में मरने की जानकारी पुलिस ने दी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है। वहीं एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या फिर मौत का कोई और कारण रहा। इस संबंध में जांच की जाएगी। तकीपुर गिहार बस्ती में अवैध शराब बनाने के कारोबार को रोकने के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा।

गांव तकीपुर गिहार बस्ती में अवैध शराब बनने की सूचना पर एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने दबिश  दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब को बनाए जाने के मामले में सुषमा गिहार पत्नी जागर को पकड़ कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें