फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बहन के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे युवकों को चोर समझकर भीड़ ने पीटा

Thu, 28 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। बहन के लिए रिश्ता देखकर टेंपो से लौट रहे युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को बचाया। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला कौशांबी निवासी संजय दिवाकर और सुनील कुमार अपनी बहन के लिए रिश्ता देखने टेंपो से मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करमचंदपुर गए थे। उनके साथ जिला कौशांबी थाना शैनी के गांव सिराथू निवासी कल्लू यादव और आनंद पांडेय भी थे। मंगलवार रात करीब 12.30 बजे चारों युवक टेंपो से वापस घर लौट रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया के पास रास्ता भटकने पर युवकों ने एक ग्रामीण से रास्ता पूछा। अचानक किसी ने चोर-चोर का शोर मचा दिया।
कुछ ही देर में गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने युवकों से पूछताछ करने के बजाए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। टेंपो भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को भीड़ से बचाया। बुधवार को संजय दिवाकर ने जहानगंज थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दें, उसे पीटे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें