फर्रुखाबाद। बढ़ती गर्मी के प्रकोप के चलते एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार की हालत बिगड़ गईं। चारों बच्चों को देर शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी प्रवीण कुमार की पुत्री सृष्टि (10), निशिका ( 8) और पुत्र सूर्यांश (5) की देर शाम हालत बिगड़ गईं। इससे परेशान मां रेखा ने तीनों को देर शम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मां ने बताया कि घर में रोज की तरह खाना खाया था। कहीं दावत अथवा बाहरी खाना नहीं खाया।
सृष्टि सुबह से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उधर जहानगंज थाने के गांव जैतपुर निवासी मैकूलाल के पुत्र कार्तिक (4) को चार दिन से बुखार आ रहा था। शाम करीब सात बजे उसकी हालत बिगड़ गईं। पिता ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है।
ईएमओ डॉ. वैभव यादव ने बताया कि बच्चे में खून काफ़ी कम है। इसीलिए उसे सांस लेने में दिक्क़त है। रेफर भी करना पड़ सकता है।