फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निजी अस्पताल में गर्भवती की बिगड़ी हालत, सीएचसी में मौत

Mon, 21 Apr 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को सात माह की गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सीएचसी भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अताईपुर गांव निवासी सरनाम सिंह की पत्नी रितु (25) सात माह के गर्भ से थीं। परिवारवालों के मुताबिक, रितु को बीते कुछ दिनों से शरीर में संक्रमण था। हालत लगातार बिगड़ रही थी। सोमवार सुबह परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने कुछ इंजेक्शन और दवाएं दीं। जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई। महिला की नाजुक हालत देख जब डॉक्टरों के हाथ-पांव फूलने लगे।
आनन-फानन में उसे सीएचसी भेज दिया गया। यहां मौजूद डॉक्टर विपिन कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला की हालत बेहद नाजुक थी। उसे पहले ही हायर सेंटर भेजा जाना चाहिए था। समय रहते उचित इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

गांव की आशा कार्यकर्ता सुनीता ने बताया कि उन्होंने पहले ही परिजनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन बात नहीं मानी गई।
-

नगर में खुले अवैध अस्पतालों पर फिर उठे सवाल
नगर में खुले अवैध नर्सिंग होम पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। कई जगह बिना पंजीकरण के प्रसव और गर्भपात कराए जा रहे हैं। प्रशासनिक चुप्पी और लचर निगरानी के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ मामलों में मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद जिम्मेदार विभाग कोई सख्त कदम उठाते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें