फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण शब्द व थैंक्यू की स्पेलिंग बच्चों ने लिखी गलत

Thu, 11 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। डीएम के आदेश पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्र और बीडीओ शिव प्रकाश ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाकार नदारद मिलीं। वहीं, बच्चे पर्यावरण शब्द और थैंक्यू की स्पेलिंग नहीं लिख पाए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बच्चों के कक्ष और शौचालय देखे। अनाज का स्टॉक चेक किया। अफसरों ने कक्षा छह की अंजू से ब्लैकबोर्ड पर पर्यावरण शब्द लिखवाया। अंजू ने पर्यावरण शब्द की जगह परियावरण लिखा। कक्षा सात की खुशबू ने थैंक्यू की स्पेलिंग गलत लिखी। वार्डन आराधना शुक्ला ने बिजली का कनेक्शन न होने की शिकायत की। बीडीओ ने बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई से बात कर कनेक्शन करने को कहा।

जेई विजय पाल यादव ने बताया कि उनके पास कोई विभागीय पत्र नहीं है। पत्र आते ही कनेक्शन किया जाएगा। वार्डन ने एएओ को बताया कि पार्ट टाइम शिक्षिका जुलेखा, प्रीती और लेखाकार प्रार्थना पाराशर ने अनुबंध पत्र जमा नहीं किए हैं। संविदा पर तैनात फुल टाइम टीचर रंजना यादव, रश्मि सिंह और रसोइयों के अनुबंध पत्र जमा हैं लेकिन इन्हें छह माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन


एएओ ने मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान लेखाकार प्रार्थना पाराशर नदारद मिलीं। लेखाकार को जब बीडीओ और एएओ ने मोबाइल लगाया तो उन्होंने कॉल भी रिसीव नहीं की। एएओ ने बताया कि निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें