फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापार मंडल ने खाद्य विभाग के अफसरों का फूंका पुतला

Mon, 10 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य विभाग के अफसरों पर भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली का आरोप लगाकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुतला फूंका। कहा कि दुकानों से नमूने लेने के बाद मोटी रकम लेकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। इससे सरकार को भी चूना लग रहा है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव की अगुवाई में पदाधिकारी रविवार को टाउन हाल तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने खाद्य विभाग के अफसरों का पुतला फूंका। इसके बाद कहा कि खाद्य विभाग व्यापारियों को लूटने का काम कर रही है।
टीम में एक निजी कर्मी है, लेन-देन का काम इसी के जिम्मे है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जिले से बाहर भिजवाएं। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में नहीं हटाया, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुतला दहन में नगर महामंत्री रोहन कश्यप, गोपाल सिंह कश्यप, माजिद अली, सोहन शुक्ला, शान मोहम्मद, अजीम खान, करीम खान, मोनू मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें