फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी के मायके जाने से नाराज ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 10 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-23 गंगानगर में घटना के बाद रोते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से खफा एक ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगा लिया। सुबह न जागने पर मकान मालिक ने आवाज दी, मगर जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। शाहजहांपुर जिले के सेरामऊ दक्षिणी थाने के गांव परसिमिया निवासी कमल मिश्रा (38) परिवार के साथ कादरीगेट थाने के मोहल्ला गंगानगर में संजीव अवस्थी के मकान में किराये पर पत्नी व बच्चों संग रहता था।
दो दिन पहले उसकी पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी बच्चों संग मायके चली गई। शनिवार रात इसी से खफा होकर कमल ने कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह काफी देर तक ई-रिक्शा लेकर नहीं गया तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। मगर कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

अल्हागंज से आए मौसेरे भाई अंबुज मिश्रा ने बताया कि कमल की पत्नी गायत्री, पुत्र अभिनव, पुत्री शिक्षा व सोना हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो-23 गंगानगर में घटना के बाद रोते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें