फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 500 आधार कार्ड लेकर खाद लेने पहुंचे अध्यक्ष, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपने गांव के 500 किसानों के आधार कार्ड लेकर पहुंचे साधन सहकारी समिति अध्यक्ष के विरोध में किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद खाद का वितरण बंद कर दिया गया। देर शाम तक पांच-छह गांवों के किसान डटे रहे। वितरण से पहले एडीओ जांच करके गए थे। किसानों ने धमकाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति मेरापुर में बृहस्पतिवार सुबह खाद का वितरण शुरू किया गया। इससे पहले एडीओ सहकारिता खाद की उपलब्धता की जांच करके चले गए थे।साधन सहकारी समिति पर दूरदराज गांवों से आए किसानों की लंबी कतारें लगी थीं। उसी समय समिति अध्यक्ष गंगा प्रसाद राजपूत अपने साथ करीब 500 आधार कार्ड लेकर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहलें अपने गांव के किसानों को खाद देने का दबाव बनाया। वितरण में गड़बड़ी होती देख किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बमुश्किल 15-20 किसानों को ही खाद मिल सकी थी। मेरापुर के अलावा उनासी, दहिलिया, खिरिया आदि के किसानों ने अध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया। किसानों का विरोध देख अध्यक्ष समिति से चले गए। इसी दौरान खाद का वितरण बंद कर दिया गया। देर शाम तक बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ समिति पर डटी रही। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

समिति अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि आरोप निराधार है। सचिव अपने लोगों के आधार कार्ड बैग में लाकर खाद देते हैं। इसी का विरोध किया था। उन्हें समिति पर कुर्सी तक नहीं मिलती। मनमानी हावी है। हमारे गांव के एक भी किसान को खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि दिन में हम लोगों की वजह से वितरण बंद कर दिया, मगर रात में अपनों को लाभ पहुंचाया जाएगा। वह लोग रात में भी निगरानी करेंगे। आलू गाड़ने में देरी हो रही है।
एआर कोऑपरेटिव अजय पॉलीवाल ने बताया कि खतौनी के हिसाब से ही किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा।यदि अध्यक्ष 500 आधार कार्ड लेकर खाद लेने पहुंचे है तो यह पूरी तरह गलत है।इस संबंध में सचिव से जवाब मांगा जाएगा।दोषियो के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें