फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 175 नौकरियों के लिए 143 युवा पहुंचे, 112 को नौकरी

Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-05, आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में लगे रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी। इसमें 175 नौकरियों के लिए 143 युवा पहुंचे, 112 को मिली नौकरी। साक्षात्कार में कई युवा फेल हो गए।
विज्ञापन

वहीं एक प्रतिष्ठित कंपनी के न आने से भी कई युवा निराश रहे। बुधवार को ठंडी सड़क स्थित आईटीआई में लगे रोजगार मेले में कंपनी के स्टॉलों पर पंजीकरण कराने के लिए युवक-युवतियों की लाइन लगी थी। इसमें कानपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज व कानपुर देहात आदि जिलों से भी युवा साक्षात्कार देने आए थे। मेले में छह कंपनियों को प्रतिभाग करना था, लेकिन एक कंपनी नहीं आई। इससे कुछ युवाओं को निराशा हाथ लगी।

पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों के अभिलेख चेक किए गए। इसके बाद युवाओं का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी फेल भी हो गए। 175 रिक्तियों के सापेक्ष 112 का चयन रोजगार के लिए किया गया।
विज्ञापन

जॉब लेटर मिलने से युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। आईटीआई प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि 175 नौकरियों के सापेक्ष 143 लोगों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया था। इस अवसर पर कार्यदेशक ब्रजेश कुमार, रंजीत कुमार सुमन, सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह व राजकिशोर महतो आदि मौजूद रहे।
-



12 हजार मिलेंगे
पहले थोड़ा नर्वस थी, लेकिन साक्षात्कार देने के बाद जैसे ही जॉब लेटर मिला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहली बार में एयरटेल पेमेंट बैंक में 12 हजार की नौकरी मिलेगी।
- शालिनी सिंह, खेरे नगला, बीएससी

कॅरिअर आगे बढ़ेगा



बीएससी के साथ ही टेट व सुपरटेट पास हूं, लेकिन नौकरी के लिए भटक रहा था। रोजगार मेले में एक कंपनी में नौकरी मिली है। अब कॅरिअर आगे बढ़ेगा।
- यश कुमार, सैनिक कॉलोनी, बीएससी



कंपनी नहीं आई
जिस ऑटोमोबाइल कंपनी में उसे साक्षात्कार देना था, उस कंपनी के कर्मचारी ही नहीं आए। ऑटोमोबाइल की कंपनियां दूसरे राज्यों में हैं, सरकार को चाहिए कि यूपी में ऑटोमोबाइल कंपनी खुले।
- राहुल कुमार, कानपुर, बीएड

फोटो-05, आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-05, आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-05, आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें