फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के व्यापारी भाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सभासद के कपड़ा व्यापारी भाई ने रविवार रात पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले पत्नी ने सभासद को पति के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन निवासी सभासद (वार्ड नंबर चार नानकनगर) सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के भाई अविनाश उर्फ सोनू (32) की मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार रात अविनाश शराब के नशे में घर पहुंचा।
पत्नी नैना उसके शराब पीकर आने से भड़क गई। इस पर अविनाश हंगामा करने लगा। इसके बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। वह फिर से झगड़ा न करे इसलिए नैना ने बाहर से भी कमरा बंद कर दिया। सुरेंद्र्र ने बताया कि वह रविवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में कानपुर गए थे। नैना ने अविनाश के शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी मोबाइल से दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने घर पहुंचकर अविनाश से बात करने की बात कही थी। देर रात वह घर पहुंचे और भाई के कमरे की कुंडी खोलकर आवाज लगाई। काफी देर तक जवाब न देने पर दरवाजे में धक्का दिया तो कुंडी अंदर से भी बंद थी। इस पर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर छत में लगे कुंडे से अविनाश दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था।
उन्होंने भाई को फंदे से उतारा और बढ़पुर स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां डॉक्टर ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। अविनाश की मौत पर पत्नी नैना, मां बृजवती, बहन दमयंती, शिवानी, साधना भाई चंद्रभान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अविनाश के एक वर्ष का बेटा राघव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें