फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से दो लाख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। गांव लक्ष्मण नगला में दो घरों से चोर नगदी व जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने हब्बापुर गांव में एक डॉक्टर के घर चोरी का प्रयास किया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण नगला निवासी अजय चतुर्वेदी के घर में चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। वे घर में रखे दोनों बक्से चुरा ले गए। बक्से में एक किलो चांदी के जेवर व सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल व कपड़े रखे थे। चोर गांव के उपेंद्र चतुर्वेदी के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए। कमरे का कुंडा काट दिया।
दूसरे कमरे में सो रहे उपेंद्र व उनकी पत्नी अनीता को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोर घर से तीन हजार रुपये चुरा ले गए। इसके बाद पास के गांव हब्बापुर निवासी डॉ. अशोक कटियार के घर को भी निशाना बनाया। यहां मकान में पीछे से चढ़कर छत पर पहुंचे और कुंडी काट रहे थे। तभी खटपट की आवाज सुनकर अशोक व परिवार के लोग जाग गए। परिजनों के शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अजय चतुर्वेदी की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन की तो गांव के ही मिट्ठू के खेत में खाली बक्से पड़े मिले। अजय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। इसमें दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का उल्लेख किया है। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
चोरी करते युवक को दबोचा
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी राकेश बाइक के शोरूम में नौकरी करता है। रविवार को पत्नी चंद्रमुखी काम से भोलेपुर गई थी। रात को जब राकेेेश घर पहुंचा तो दो युवक घर से जेवर व पांच हजार रुपये चुराकर भाग रहे थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया। उसको पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। राकेश ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें