फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार्जिंग स्टेशन में खराबी से ढाई घंटे खड़ी रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर बनी चार्जिंग स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे आगरा फोर्ट डिपो की एक इलेक्ट्रिक बस करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। बस को वापस जाने में भी देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह बस दोपहर 1:30 बजे चार्जिंग के लिए पहुंची थी। कुछ देर चार्जिंग होने के बाद मशीन स्वचालित रूप से बंद हो गई। चालक रजनेश कुमार ने ढाई घंटे तक मशीन को चालू करने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई। बस के रवाना होने का समय निकल जाने पर चालक और परिचालक शुभम कुमार ने डिपो के अफसरों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी है। बार-बार सुरक्षा स्विच गिर जाता है, जिससे चार्जिंग नहीं हो पा रही है। इसी दौरान आगरा फोर्ट डिपो की दूसरी बस भी चार्जिंग के लिए वहां पहुंच गई।
चालक-परिचालकों ने बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह को भी इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चालकों से दिक्कतें समझीं। बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पहले सूचना नहीं मिली थी। पता चलने पर उन्हें बताया गया कि बिजली के उच्च वोल्टेज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को सूचना देकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें