फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर लगेगी बैरीकेडिंग, पॉलिथीन का प्रयोग वर्जित

Mon, 09 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मेले में ट्रैक्टर पर बैठकर आते कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मेला रामनगरिया की तैयारियां का जायजा लेने सोमवार को पहुंचे डीएम व एसपी ने मेला सचिव को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। स्नानार्थियों को कपड़े बदलने के लिए टीन के बाक्स बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुल पर लगेगी बैरीकेडिंग लगाने और पॉलिथीन के  प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने को कहा।
विज्ञापन



मेला रामनगरिया का उद्घाटन 12 जनवरी को होना है। मेले का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह ने मातहतों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेले के रास्तों को आवागमन के लिए ठीक कर लिया जाए। मेले में कल्पवासी गंदगी न करें इसके लिए लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की जाए।

मेले में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए दुकानदारों को पहले से ही चेतावनी दी जाए। डीएम ने मेला सचिव से कहा कि कल्पवासियों की सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए सफाईकर्मियों को अलर्ट करें। डीएम ने कहा कि जिस तरफ गंगा स्नान होता है उस तरफ पुल की रेलिंग पर टीन शेड लगाकर बेरीकेडिंग कर दी जाए।
विज्ञापन


इससे पुल पर खड़े होकर लोग गंगा में स्नान करने वाली महिलाओं को न देखें। मेला क्षेत्र में फैली गंदगी व पालीथीन देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि मेले में किसी भी दल का प्रचार प्रसार न हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है।


फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में निरीक्षण के दौरान एसपी ने मातहतों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेले में अश्लील नृत्य कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी को मनोरंजन क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों को अश्लीलता वाले कार्यक्रम न करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले में पांच वाच टावर लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों की सुरक्षा के लिए छह पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इन्होंने कहा कि मेले में कल्पवासी स्टोप और एलपीजी गैस पर खाना बनाते हैं, इनकी सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार, मेला सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह पटेल, शहर कोतवाल द्रविड़ कुमार, मेला व्यवस्था संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।




फर्रुखाबाद। मेला क्षेत्र में रेतीले रास्तों को चलने लायक बनाने के लिए मेला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मेला सचिव शिवबहादुर सिंह पटेल ने बताया कि मेले के रास्तों को आवागमन के लायक बनाने के लिए पानी का छिड़काव कराकर पुआल बिछवाया जा रहा है।

इन्होंने बताया कि गंगा की ओर जाने वाले रास्ते के बीच में ढलान के पास कोई भी शौचालय नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी कल्पवासी ने व्यक्तिगत शौचालय बनाने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


फर्रुखाबाद। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने सफाई कर्मचारियों को लगाकर मेला क्षेत्र में सफाई कराई। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन के कर्मचारी मेले में जाकर दुकानदारों को जागरूक करेंगे। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।


फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेले में कल्पवासी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। विभिन्न आश्रमों और अखाड़ों से आए साधु-संत अपने क्षेत्रों में हैंडपंप लगवाने के लिए ठेकेदार पर दबाव बनाए हुए हैं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि डेढ़ वर्ग किलोमीटर लंबे मेले के क्षेत्रफल में 700 हैंडपंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 350 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मेला क्षेत्र में हैंडपंप लगवाए जाएंगे।


फर्रुखाबाद। मेले का उद्घाटन होने में अभी तक तीन दिन शेष हैं। मेले में कल्पवास के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर जारी है। आवागमन श्रद्धालुओं के मेले में आने के चलते सड़क पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। पुलिस को यातायात सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यातायात को सामान्य रखने के लिए हाईवे पर बैरियर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें