फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद आ रही बस का बोनट फटा, एक यात्री चुटहिल

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस का बोनट टूटने से दिखता निचला हिस्सा। - फोटो : रोडवेज बस का बोनट टूटने से दिखता निचला हिस्सा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ से फर्रुखाबाद आ रही स्थानीय डिपो की बस का अचानक बोनट फट गया। इससे पास में ही बैठा एक यात्री चुटहिल हो गया। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई। परिचालक यात्रियों को दूसरी बस में बैठाने में असहाय दिखा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो की बस का लखनऊ से शाम चार बजे चलने का समय है। मगर चालक-परिचालक ने समय से बस रवाना नहीं की। बस वहां से चली तो दुबग्गा चौराहे पर अचानक उसका बोनट फट गया। इससे आगे बैठे जेएनवी रोड फतेहगढ़ निवासी राहुल दीक्षित चुटहिल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
राहुल ने बताया कि वह सीतापुर बाईपास से बस में बैठे थे, लेकिन परिचालक ने उनका टिकट कैसरबाग से बनाया। बस में खराबी आने के बाद परिचालक दूसरी बस में बैठाने में भी नाकाम रहा। चालक ने बताया कि अधिकारियों से बात हुई है। करीब दो घंटे में मिस्त्री आकर मरम्मत करेगा। देर रात तक यात्री दूसरी बस का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें