फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ दिन पहले दिल्ली से लौटे युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10, गांव मोकलपुर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।संवाद - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
विज्ञापन
अमृतपुर। आठ दिन पहले दिल्ली से लौटे युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोकलपुर निवासी रतिभान कुशवाह का पुत्र गोलू (21) दिल्ली में नौकरी करता था। आठ दिन पहले ही वह घर लौटा था। सोमवार देर शाम युवक बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर परिजनों को चिंता हुई।
खोजबीन के दौरान रात करीब 10.30 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से गोलू का शव लटका मिला। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगा।
सूचना पर पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोलू की शादी तय हो गई थी। गोलू ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। घर में उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ था। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि गोलू मोबाइल पर काफी देर तक किसी से बात करता दिखा था।
विज्ञापन

युवक के तीन बहनें गीता, रीता व लवी हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मां छत्रवती का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी।

फोटो-10, गांव मोकलपुर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।संवाद- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें