फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माधौपुर के युवक का था बाढ़ के पानी में मिला शव

Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बाढ़ के पानी में डूबे युवक की दूसरे दिन मंगलवार को परिजनों ने शिनाख्त की। थाना क्षेत्र के गांव चित्रकूट के पास गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव चित्रकूट में रामनिवास महाविद्यालय के पास गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में एक युवक का शव उतराता मिला था। मंगलवार को बृजमोहन निवासी माधौपुर थाना मऊदरवाजा ने शव की शिनाख्त अपने भाई गोपी (18) के रूप में की।
बृजमोहन ने बताया कि गोपी मछली पकड़ने आया था। पैर फिसलने से वह गड्ढे में जा गिरा, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक अमित कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवक की शिनाख्त कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें