फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-15::: बूथ की मजबूती में जुटें, प्रदेश में बनानी है सरकार

Sun, 08 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते फिरोजाबाद के पूर्व एमएलसी दिलीप यादव। - फोटो : स्रोत :नगर निगम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद से आए सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व एमएलसी दिलीप यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ की मजबूती में जुटें। आने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में सपा की सरकार बनानी है। इसमें किसी को भी लापरवाही करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व एमएलसी दिलीप यादव महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों संग बैठक में कहा कि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी है। इसके लिए हर बूथ को मजबूत करना है। गलत वोटों को कटवाना और नए वोटों को जुड़वाने का काम करना है।
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। बैठक मैं बीना शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, यूनुस अंसारी, रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद अहमद, प्रवेश कटियार, अजय यादव, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें