फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 08 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर निरोत्तमपुर निवासी संतोष जाटव के पुत्र गोल्डन जाटव (20 ) का शव अपने ही खेत में रविवार शाम फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह युवक खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर खोजबीन की। इस पर खेत में शव पेड़ पर लटका मिला। परिजन शव उतार कर घर ले आए। पिता ने कान से खून निकलते देखा, तो पुत्र की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
इसकी पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें