फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से त्रस्त किसान का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बीमारी से त्रस्त किसान का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। छोटे बेटे ने पिता को फंदे से लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा निवासी दिव्यांग किसान मान सिंह (45) बीमार रहता था। वह शनिवार सुबह घर से निकल कर खेतों की ओर गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके छोटे बेटे रवि ने करीब 11 बजे पिता का शव घर से कुछ दूर रामलड़ैते के खेत में पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका देखा।
उसने भागकर घर में जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वे शव फंदे से उतारकर घर ले गए। भाई देशराज ने थाने में सूचना दी। मानसिंह खेती करता था। पत्नी उर्मिला देवी तथा दो पुत्र अमित कुमार तथा रवि कुमार रो रोकर बेहाल हो गए। दरोगा सुनील सिसोदिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें