फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के शव आते ही ब्रह्मपुरी में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा से मजदूरों के शव आते ही ब्रह्मपुरी में मचा कोहराम
विज्ञापन

नवाबगंज। एटा में रविवार को कुएं की मिट्टी से दबकर जान गंवाने वाले दो युवकों के शव सोमवार को ब्रह्मपुरी गांव पहुंचे तो दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव ब्रह्मपुरी के जिलेदार व राजकुमार की कुएं में खुदाई करते समय मिट्टी धसकने से जनपद एटा थाना नयागांव के गांव कुढ़ा में मौत हो गई थी।
सोमवार को दोनों के शव गांव पहुंचे। जिलेदार परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। उसकी पत्नी सुखदेवी व पुत्र अतुल, पुत्री अंजली, अलका, पिंकी का रो रोकर बेहाल हो गए। जिलेदार के पांच भाई गांव में ही अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में पत्नी बार-बार बच्चों को देखकर रोती और बेहोश हो जाती थी। राजकुमार के पिता जवाहर व मां फूलाश्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें