फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाइच के युवक को खाखटमऊ के युवकों के साथ औरैया में रखा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
खाखटमऊ के युवकों के साथ रखा गया गंगाइच का संक्रमित
विज्ञापन

कमालगंज। क्षेत्र के गांव गंगाइच के कोरोना पॉजिटिव टेंपो चालक को औरैया के दिबियापुर स्थित सीएचसी में बने एल-1 अस्पताल में राजेपुर ब्लाक के गांव खाखटमऊ के दो युवकों के साथ रखा गया। सोमवार को डॉक्टरों ने जांच करने के बाद पांच दिन की दवा दी है।
रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टेंपो चालक को एंबुलेंस से बेवर रोड स्थित मेडिकल कालेज से औरैया भेजा गया था। उसके कमरे में राजेपुर ब्लाक के खाखटमऊ गांव के कोरोना पॉजिटिव दो युवकों को शिफ्ट कर दिया गया है। ये दोनों युवक शनिवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

साढ़े दस बजे मिली चाय
कमालगंज। एल-1 अस्पताल में भर्ती गंगाइच के कोरोना पॉजिटिव युवक ने फोन पर बताया कि जिस कमरे में उसे रखा गया है, उसमें दो लोग और भर्ती हैं। सभी को सुबह साढ़े 10 बजे चाय नसीब हुई। दोपहर 12.30 बजे भोजन मिला। इससे भूख से बुरा हाल हो गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद 5 दिन की दवा दी है।
विज्ञापन

ज्ञातव्य है कि कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज से ठीक होकर लौटे राजेपुर सरायमेंदा के तीन व शेखपुर के एक युवक ने वहां अच्छी व्यवस्था की सराहना की थी। वहीं औरैया में भर्ती टेंपो चालक ने कहा कि सुबह साढ़े 10 बजे से पहले अस्पताल वालों ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें