फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोर्ड की बैठक में 70 लाख के जनहित प्रस्ताव पर मुहर

Tue, 30 Sep 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-29, नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में शामिल पालिकाध्यक्ष और सभासद।स्रोत:पालिका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद ने जीएसटी कम होने पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

इसमें 70 लाख रुपये के जनहित प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। सभासदों ने शव वाहन खराब होने और जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ठेकेदारों को सौंपने का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।
नगर पालिका में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। इसमें मुख्यमंत्री का जीएसटी पर दिया गया संबोधन सुना गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी का आम जनता को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया है। सभासदों से कहा कि वह वाहनों पर नजर रखें। पालिका की गाड़ी आने पर ही कूड़ा उसमें डाला जाए। जो वाहन खराब हैं, उनकी मरम्मत करवाएंगी।
इसी दौरान तुलसीनगर वार्ड के सभासद अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि तीन शव वाहन हैं। दो वाहन तीन माह से खराब हैं। सही नहीं कराई। जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी का टैंकर ठेकेदारों के यहां चल रहे हैं। निर्माणाधीन नाले खोदने से लेकर मिट्टी ढोने तक में पालिका के ही वाहन चलते हैं, जबकि ठेकेदार को शासन की रकम भुगतान होती है।
विज्ञापन

ईओ विनोद कुमार ने कहा कि सभासदों की बातों को सुना गया। करीब 70 लाख रुपये के जनहित वाले पालिकाध्यक्ष की अनुमति से प्रस्ताव पास किए गए। शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें सभासदों के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें