फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाज सीधा कंधा रख बॉल पर करे हिट: असलम

Sat, 14 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बल्लेबाजी करते समय कंधा झुकने न दें। सीधे कंधे से पैरों के बल सीधे खड़े होकर बॉल पर हिट करें। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट समर कैंप के दौरान शनिवार को रणजी खिलाड़ी असलम अली यह टिप्स खिलाड़ियों को देते दिखाई दिए। उन्होंने आउट स्विंग व यार्कर गेंद डालना भी सिखाया।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रहे समर कैंप में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भीषण गर्मी में भी खिलाड़ी पूरी तन्मयता व स्फूर्ति के साथ खेलते नजर आए। रणजी खिलाड़ी असलम अली ने टिप्स देते हुए कहा कि बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज की निगाह सिर्फ गेंद पर ही होनी चाहिए। बल्लेबाजी करते समय घुटनों को थोड़ा मोड़ें और वजन को समान रूप से रखें।
बल्ले को 45 डिग्री के कोण पर फर्श पर टिकाएं। अपने सिर को सामने वाले पैर के ऊपर रखें और गेंदबाज का सामना करें। गेंद को पिच की सीधी दिशा में रखते हुए गेंद फेंकें। उन्होंने स्विंग गेंद डालने की विधि गेंदबाजों को बताते हुए कहा कि कम गति (70 मील प्रति घंटे से कम) पर गेंद खुरदरी तरफ स्विंग होगी। तेज गति (70 मील प्रति घंटे से अधिक) पर गेंद चिकनी तरफ स्विंग करेगी।
विज्ञापन

ध्यान दें कि स्विंग की दिशा निर्धारित करने वाली सटीक गति गेंद पर पहनने की मात्रा के आधार पर अलग-अलग होगी। उन्होंने फील्डिंग करने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर सचिव मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अमित सक्सेना व विक्रम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें