भोलेपुर बेवर रोड पर मोहल्ला बगिया में आसपास की गलियों को सील करने के निर्देश देते एडीएम विवेक श्र
- फोटो : FARRUKHABAD
इंजीनियर के घर के पास का क्षेत्र 10 सेक्टर में बांटा
फर्रुखाबाद। अहमदाबाद से लौटा फतेहगढ़ के मोहल्ला बगिया बेवर रोड निवासी इंजीनियर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दूसरे दिन सोमवार को एडीएम ने मोहल्ले का निरीक्षण किया। यहां मरीज के घर के पास के 400 मीटर क्षेत्र को 10 सेक्टरों में विभाजित किया। गलियों को बल्लियां बांधकर सील कर दिया गया।
मोहल्ला बगिया निवासी कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज में रविवार को भर्ती कराया गया था। इसी के बाद उसके घर वाली गली सील कर दी गई। सोमवार दोपहर एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। आसपास की गलियों में आवागमन देख एडीएम ने एनाउंस कराकर उनको भी बल्ली बंधवाकर सील करा दिया।
इंजीनियर के घर के आसपास के 400 मीटर क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे। डा.अमित अग्रवाल को जोनल अधिकारी नामित कर 10 पर्यवेक्षक तैैनात किए गए। एएनएम, आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी की 40 टीमें बनाई गईं।
ये इस क्षेत्र के 2100 परिवारों की सेहत संबंधी रिपोर्ट देंगी। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ले के लोगों को बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। दैनिक वस्तुुुओं की होम डिलीवरी की जाएगी।