फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एजेंसी संचालक की मनमानी, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के नेकपुर में पीयूष गैस एजेंसी के संचालक की मनमानी से परेशान कई दिन से भटक रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार को हंगामा किया। इससे फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना पाकर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता और फतेहगढ़ कोतवाली के अपराध निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया और एजेंसी खुलवाकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन

नेकपुर में मुख्यमार्ग पर पीयूष गैस एजेंसी के बाहर खड़े होने की जगह नहीं है। फतेहगढ़ की बलराम गैस एजेंसी बंद होने से दो हजार से अधिक कनेक्शन यहां संबद्ध किए गए हैं। इसी कारण एजेंसी पर भीड़ बढ़ने लगी है। एजेंसी संचालक कई दिन से सुबह समय पर शटर नहीं खुलवा रहे थे। उपभोक्ता सुबह आठ बजे से ही पहुंच जाते थे पर शनिवार को 11 बजे तक शटर नहीं खुला। इससे उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ और मुख्यमार्ग पर खड़ी बाइकों के कारण जाम लग गया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने शटर खोला और सिपाही ने माइक से लाइन लगवाई।
पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि एजेंसी में जगह कम है। उन्होंने पास में ही दूसरी जगह वितरण का काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। यह कदम भीड़ को नियंत्रित करने में सहायक होगा। अब उनकी निगरानी में उपभोक्ताओं का काम सही से चलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।
विज्ञापन

केवाईसी न होना उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत
निलंबित गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को केवाईसी करानी पड़ रही है। कर्मचारी कई दिनों से उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इसी के चलते समस्या हो रही है। कर्मचारियों की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट रहा है।
सिलिंडर के लिए चार दिन से हैं परेशान
फतेहगढ़ के बनखड़िया निवासी मूलचंद्र ने बताया कि चार दिन से परेशान हैं। सुबह आ जाते हैं और फिर शाम को खाली हाथ जाना पड़ता है। सिलिंडर न मिलने से घर में रोटी भी नहीं बन पा रही है।
काम छोड़कर आ जाते हैं सुबह आठ बजे
मसेनी निवासी शिव चतुर्वेदी कहते हैं कि तीन दिन से परेशान हैं। काम छोड़कर यहां सुबह आठ बजे आ जाते हैं, मगर 11 बजे तक शटर ही नहीं खोले जाते। यही वजह है कि गैस एजेंसी मालिकों की मनमानी से ही उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें