फर्रुखाबाद। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में डाक्टर सहित पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 3996 पहुंच गया है।
बुधवार को जनपद में 2781 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें 1563 लोगों की एंटीजन किट से जबकि तीन लोगों की ट्रूूनेट मशीन से जांच की गई। 1215 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोग ही कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
इनमें फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी डाक्टर, शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी युवक, राजेपुर निवासी युवक व कमालगंज के गांव रजीपुर निवासी युवक संक्रमित पाए गए। जबकि छिबरामऊ के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी 40 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आया है। जिले में अब तक एक लाख 28 हजार 333 लोगों की जांच हुई है। 3724 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, 59 की मौत हो चुकी है। जिले में 213 केस एक्टिव हैं।