फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों की जांच व चिकित्सा परीक्षण 27 से

Tue, 24 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित परीक्षा पास कर चुके पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के  अभिलेखों की जांच होगी। इनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाएगा। यह प्रक्रिया पुलिस लाइन में 27 मार्च से  शुरू होगी। इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गठित कमेटियों के सदस्यों की डीएम एनकेएस चौहान व एसपी विजय यादव ने बैठक ली।  यहां  पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के 27 मार्च से अभिलेख और चिकित्सीय परीक्षण किए जाने की बावत चर्चा की गई।  इस प्रक्रिया के तहत प्रथम पाली सुबह 7 बजे से और द्वितीय पाली सुबह 9 बजे से शुरू होगी। भीड़ से बचने के लिए जांच व परीक्षण दो पालियों

में रखना तय किया गया। अभिलेखों की समीक्षा के लिए गठित टीम के सदस्य एक घंटे पूर्व मौके पर पहुंचेंगे। अभ्यर्थी के प्रथम पाली में उपस्थित न होने पर उसे   द्वितीय पाली में शामिल किया जाएगा।  महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा और चिकित्सीय परीक्षण 10 और 11 अप्रैल को होगा।  निर्धारित तिथि पर हाजिर न होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षण  13 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए  टीम गठित कर दी गई है।  अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षण
विज्ञापन


के लिए केंद्र पर फर्नीचर, कंप्यूटर के इंतजाम किए जाएंगे। अभिलेखों की जांच व चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा । इस दौरान  सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। ड्यूटी अधिकारी और कर्मचारी के अतिरिक्त कोई भी स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा। यहां एएसपी रामभवन चौरसिया, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप आदि मौजूद रहे।

भर्ती बोर्ड के सदस्य चयनित
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच के लिए गठित  टीम में सुनील कुमार एसडीएम सदर, एसडीएम संतराम, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल, आलू विकास अधिकारी नेपाल राम,

उपायुक्त श्रम रोजगार जेपी यादव अभ्यर्थियों की परीक्षा में मौजूद रहेंगे। यह इनके अभिलेख और कागजातों का सत्यापन करेंगे। रिजर्व में लालजी मिश्रा, अशोक प्रताप सिंह, योगेश कुमार सिंह, मीना यादव, रामकिशोर, ललिता यादव, एसएस निसार को रखा गया है।

चिकित्सकों का पैनल गठित
लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण करने के लिए डाक्टर बीके दुबे, डाक्टर ब्रजेश सिंह, डाक्टर मनोज कुमार रतमेले, डाक्टर केके सचान, आसिफ सिद्दीकी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें