फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट हाउस कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टेंट हाउस पर काम करने वाले एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में पोस्टमार्टम न करने का आग्रह किया। परिवार से माफी मांगी और दोनों भाइयों से मां का खयाल रखने को कहा है।
मोहल्ला बटुआ वाली गली निवासी स्व. रमेश वर्मा का पुत्र सूरज वर्मा उर्फ कल्लू (23) गंगानगर की शिवगली में रेनू अग्निहोत्री के मकान में किराए पर मां लक्ष्मी के साथ रहता था। वह नरकसा में एक टेंट हाउस में मजदूर था। मां मोहल्ला सधबाड़े में लोगों के घर बर्तन साफ करती थीं। मां नरकसा में रह रहे बड़े भाई विक्की के यहां चली गई थीं। तीन बजे सूरज घर लौटा।
विज्ञापन

साढ़े चार बजे नरकसा में रह रहे बड़े भाई विक्की का पांच वर्षीय पुत्र रघु आया। उसने आवाज दी, मगर दरवाजे नहीं खुले। खिड़की से झांका, तो शव लटका देखा। उसने पिता को सूचना दी। मां लक्ष्मी वर्मा भी वहीं थीं। विक्की और छोटा भाई जीतू पहुंचा। सूचना मिलते ही कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा।
विज्ञापन

उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें कहा कि मौत के जिम्मेदार खुद है। शव घर वालों को बिना चीरफाड़ के ही दे दें। विक्की, जीतू मम्मी का खयाल रखना। हो सके तो माफ कर देना। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें