फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चाचूपुर में तनाव बरकरार, भीम आर्मी के नेताओं ने पीड़ित से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में युवक ब्रजेश राजपूत उर्फ गट्टू की मौत के बाद हुए उपद्रव के मामले में राजनीतिक दलों के नेताओं का गांव पहुंचना लगातार जारी है। बुधवार को भीम आर्मी के नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

नौ मई को ब्रजेश राजपूत उर्फ गट्टू की मौत के बाद गांव में तनाव और उपद्रव की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस की सख्ती के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कई लोग अब तक गांव नहीं लौटे हैं। इससे पहले 11 मई को भाजपा सांसद और विधायक गांव पहुंचे थे। वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था। लगातार नेताओं के दौरे के बीच गांव में पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें