फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों को पेंशन से प्रतिमाह देंगे 10 हजार

Sun, 30 Nov 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले रोगियों की दुर्दशा को देखते हुए मेजर एसडी सिंह कालेज के संस्थापक बाबू सिंह यादव ने प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन से 10 हजार रुपये कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

शिक्षाविद् बाबू सिंह यादव, एमडी डा. अनार सिंह यादव ने रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले 65 परिवारों को कंबल देने के साथ ही उनके भरण पोषण के लिए 7 क्विंटल और चावल भी दिया।
बाबू सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने कुष्ठ रोगी कल्याण समिति का गठन किया है। इसमें कुष्ठ रोगियों को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन में से 10 हजार रुपया कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगाएंगे।
विज्ञापन

 जीवन पर्यन्त उनके भरण पोषण के लिए प्रतिमाह व्यवस्था भी की जाएगी। कालेज एमडी डा. अनार सिंह यादव ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की देखरेख व चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए चिकित्सक को वहां पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

 जिससे उन्हें रोगियों को निशुल्क उपचार व दवा मिलती रहे। इस दौरान तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, पूर्व प्रधान झब्बू यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें