फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में टेंपो के रूट होंगे तय, डाले जाएंगे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए टेंपो के रूट तय किए जाएंगे। टेंपो पर उनके रूट के नंबर भी डाले जाएंगे। चार मार्च को मऊदरवाजा थाने में सिटी मजिस्ट्रेट एआरटीओ और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट का खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन

शहर में 1000 से अधिक टेंपो और ई-रिक्शा चल रहे हैं। ज्यादातर टेंपो, ई-रिक्शा नाबालिग चला रहे हैं। जहां तहां टेंपो, ई रिक्शा खडे़ होने से जाम लगता है। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि शहर में टेंपो अैर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे।
टेंपो और ई-रिक्शा पर उनके रूट का नंबर भी लिखा जाएगा। एक रूट के टेंपो और ई-रिक्शा दूसरे रूट पर नहीं चलाए जा सकेंगे। इसके लिए चार मार्च को 3:30 बजे मऊदरवाजा थाने में बैठक रखी गई है। इसमें एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी, ईओ के अलावा शहर के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें