फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओवरटेक करते टेंपो पलटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार टेंपो ओवरटेक करते वक्त पलट गया। इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। एक घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना परौर के गांव अमृतापुर निवासी रतनपाल (30) दिल्ली में वाहन चलाते हैं। वह होली पर घर आए थे। शुक्रवार शाम मिर्जापुर से फर्रुखाबाद टेंपो से आ रहे थे। जरियनपुर और मिर्जापुर के बीच आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते वक्त टेंपो पलट गया। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को जरियनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रतनपाल को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। चचेरे भाई रामजी कुशवाह ने बताया कि रतन पाल तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रावेंद्र व धर्मेंद्र हैं। पिता राजेश्वर कुशवाह, पत्नी अरुणा का रो-रो कर बुरा हाल है। चार साल का पुत्र अंशू और तीन साल की पुत्री गौरी है। रामजी ने बताया कि अन्य घायल परिजन निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें