फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में नहीं चलेंगे टेंपो, ई-रिक्शा ही पहुंचाएंगे

विज्ञापन
अपने कार्यालय में टेंपो का रूट तय करने को बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शहर में टेंपो बंद, ई-रिक्शा ही चलेंगे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब शहर में टेंपो नहीं चलने दिए जाएंगे। ई-रिक्शा ही अब सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को व्यापारी, एआरटीओ, ईओ व पुलिस के साथ बैठक कर टेंपो व ई-रिक्शा के रूट तय करने के साथ वाहन स्टैंड भी चिह्नित कर दिए हैं।
शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इससे निजात के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने मंगलवार को व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्रा बॉबी, एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय, ईओ रविंद्र कुमार आदि के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। तय किया गया कि सवारी ढोने वाले वाहन व टेंपो को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें शहर की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

उनके रूट निर्धारित करने के साथ स्टैंड के लिए स्थान भी तय कर दिए गए। शहर के अंदर आने के लिए टेंपो स्टैंड से ई-रिक्शा चलेंगे, जो सवारियों को बाजार व अन्य गंतव्य तक पहुंचाएंगे। एआरटीओ में पंजीकृत 600 ई-रिक्शा ही शहर के अंदर सवारियां ढो सकेंगे। वहीं टेंपो ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की सीमा तक ही सवारी पहुंचा सकेंगे। इससे शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) वीके आनंद, शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
टेंपो व अन्य वाहनों पर पड़ेंगे रूट नंबर
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सवारी ढोने वाले सभी वाहनों के रूट तय करने के साथ उन पर पेंट से रूट नंबर भी डाले जाएंगे। इससे दूसरे रूट पर सवारियां बैठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी। वहीं बिना पंजीकरण वाले वाहन भी पकड़े जाएंगे। इसके अलावा शहर के रेलवे रोड पर रखा ट्रांसफार्मर भी जाम की समस्या को देखते हुए हटवाया जाएगा।
कुछ इस तरह तय किए गए रूट
टेंपो व मैजिक के रूट तय कर किए गए हैं। लालगेट से अमृतपुर व राजेपुर तक चलने वाले वाहनों के लिए पुरानी घटियाघाट पर स्टैंड बनाया जाएगा। वहीं देवरामपुर क्रासिंग से शमसाबाद, कायमगंज, नवाबगंज, जहानगंज व मोहम्मदाबाद जाने व आने वाले वाहनों को देवरामपुर क्रासिंग के पास तालाब वाली भूमि पर रोका जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहन बंद करने के लिए पुलिस लाइन के पीछे बाउंड्री में व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
जब तक पुलिस लाइन में व्यवस्था नहीं होती, तब तक डीएम व एसपी का अनुमोदन लेकर सातनपुर मंडी में वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी। कमालगंज से फतेहगढ़ आने वाले टेंपो रोडवेज वर्कशाप के पास खड़े होंगे जबकि रोडवेज बस स्टेशन लालगेट से कमालगंज जाने वाले वाहन जेएनवी रोड होते हुए चलेंगे। रामलीला गड्ढा में भूमि का समतलीकरण कराकर वाहन स्टैंड बनेगा। इसका शुल्क भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन

कहां से कहां तक चलेंगे ई-रिक्शा
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से सेंट्रल जेल चौकी तक आईटीआई चौराहा होते हुए, टाउनहाल से मसेनी, गुदड़ी व नाला मछरट्टा तक ई-रिक्शा चलेंगे। मंडी समिति में वाहन खड़े किए जाएंगे। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से कचहरी तक चलने वाले ई-रिक्शा फतेहगढ़ एमआईसी रोड पर वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें