फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह ने साड़ी विक्रेता को लूटा

विज्ञापन
जहरखुरानी का ‌शिकार हुआ पप्पू। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह ने साड़ी विक्रेता को लूटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहरखुरान गिरोह ने एक साड़ी विक्रेता को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। युवक के पास सिर्फ मोबाइल मिला है। रोडवेज बस स्टाफ उसे बस स्टैंड पर उतारकर चला गया। पीआरडी जवान ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक युवक बस स्टैंड पर बेहोश मिला। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान उमेश कुमार ने एंबुलेंस बुलाकर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोश युवक के पास एक मोबाइल मिला। इससे पीआरडी जवान ने परिजनों को सूचना दी। बरेली जिले के थाना बिसारतगंज के गांव बरेली मऊ निवासी इसरार ने युवक का नाम पप्पू (25) बताया। सुबह 11 बजे पिता इसरार, बड़े भाई इसराइल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पप्पू बांदा में साड़ी बेचने का कारोबार करता है। उसने शाम आठ बजे बस में बैठने के बाद फोन किया था। वह कई महीने बाद आ रहा था। इससे उसके पास काफी पैसा होगा। बैग भी नहीं मिला है। पिता का कहना है कि वह उसे बरेली में भर्ती कराएंगे। होश आने पर ही उसके पास से गए पैसों के बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें