फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत में झूलते तार की चपेट में आने से झुलसा किशोर

Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17, लोहिया अस्पताल में भर्ती बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसा प्रमोद सिंह।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत में गोबर की खाद फैलाते समय बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से एक किशोर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार सुबह कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर में हुआ। कमालगंज थाने के गांव नसरतपुर निवासी कृपाल सिंह का पुत्र प्रमोद (17) रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में गोबर की खाद भरकर खेत में डालने गया था। सात बजे के करीब जब खेत में खाद फैला रहा था, उसी समय वह खेत से गुजर रहे बिजली की लाइन के झूलते तार की चपेट में आ गया।
भाई देवेंद्र ने बताया कि प्रमोद ने जैसे ही हाथ ऊपर किया तो वह तार में चिपक गया। चालक ने ट्रैक्टर दौड़ाया इसके बाद प्रमोद तार से छूटकर खेत पर गिर गया।
विज्ञापन

उधर, लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लोहिया अस्पताल लाए। यहां हालत इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। देवेंद्र ने बताया कि तार काफी नीचे हैं। बिजली विभाग के जिम्मेदार नहीं सुन रहे हैं।
नसरतपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि तार झूलने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह कर्मचारियों को भेज कर लाइन ऊंची कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें