फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का शव मंगलवार रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मां छत से जब नीचे उतरकर आई तो उसने बेटी का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पिता व भाई मौके पर पहुंच गए। तब शव को फंदे से उतारा गया। किशोरी जून में तलैया फजल इमाम निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। आरोपी युवक इन दिनों जेल में है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी आभूषण कारीगर मंगलवार को अपने पुत्र के साथ काम पर गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे कारीगर की पत्नी छत पर चली गई थीं। नीचे उनकी 14 वर्षीय बेटी थी। सबसे छोटी बेटी अपने चाचा के घर गई थी। करीब आधा घंटे बाद मां नीचे आईं तो कमरे में उनकी 14 वर्षीय बेटी दुपट्टे के फंदे से छत के कुंडे में लटक रही थी। यह देख उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पिता-पुत्र भी घर पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे उतार लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी भाई ने बताया कि उसकी बहन कक्षा चार की छात्रा थी। बताया गया कि जून के प्रथम सप्ताह में छात्रा शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी युवक के साथ चली गई थी। 30 जून को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में विवेचक ने कुछ दिन पूर्व ही चार्जशीट लगा दी है। इसके बाद से ही किशोरी परेशान थी। बताया गया कि मंगलवार शाम को भी एक दरोगा उसके घर गया था। घटना से कुछ देर पहले ही वहां से निकला था। कोतवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कोतवाली देवेंद्र दुबे ने बताया कि परिजन अगर चाहेंगे तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें